फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu spu Schedule of UG classes fixed, portal will open for application from June 30

UG Exam in Himachal: यूजी कक्षाओं का शेड्यूल तय, 30 जून से आवेदन के लिए खुलेगा पोर्टल

Mon, 26 Jun 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Jun 2023 06:55 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों को इसी शेड्यूल के अनुसार ही नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
hpu spu Schedule of UG classes fixed, portal will open for application from June 30
यूजी परीक्षाओं का शेड्यूल तय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग ने एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय के लिए नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश, अवकाश और परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार ही दोनों विश्वविद्यालयों से संबद्ध सरकारी और निजी डिग्री कॉलेजों प्रवेश, छुट्टियां और परीक्षाएं होंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों को इसी शेड्यूल के अनुसार ही नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश दिए हैं। शेड्यूल के अनुसार तीस जून से कॉलेजों में यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खुलेगा। यह 8 जुलाई तक खुला रहेगा। इस समय अवधि में ही विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आठ जुलाई को ही कॉलेज पहली प्रवेश मेरिट जारी करेंगे। 12 जुलाई को कॉलेजों की दूसरी लिस्ट जारी होगी, 13 और 14 जुलाई को फीस जमा करवाने का समय दिए जाने के बाद प्रथम वर्ष का 15 से 17 जुलाई तक पहला ओरिएंटेशन कार्यक्रम छात्रों के लिए कॉलेजों में करवाया जाएगा।

विज्ञापन


18 जुलाई से 10 नवंबर 2023 तक कॉलेजों में नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सत्र में कुल 217 वर्किंग डे होंगे, जिसमें कक्षाएं चलेंगी। सत्र में 5 जून से 29 जून तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक दिवाली ब्रेक रहेगा। जबकि एक जनवरी से 4 फरवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। सत्र में कुल 65 दिनों की छुट्टियां होंगी। यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाएं एक अप्रैल से 23 मई तक होंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी कॉलेजों को यूजी डिग्री कोर्स के सत्र 2023-24 को विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ सभी संबद्ध कॉलेजों को इस संदर्भ में सूचित कर दिया है। कॉलेजों को इस शेड्यूल को फॉलो करते हुए ही प्रवेश, कक्षाएं और परीक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था करनी होगी। राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में 29 जून तक गर्मियों की छुट्टियां है, 30 से कॉलेज खुलेंगे। इससे पहले ही राजधानी सहित सभी कॉलेजों ने नए सत्र में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर अपने प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिए है। तीस जून को कॉलेज प्रवेश को आवेदन करने को पोर्टल खोल देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HPU Shimla: एचपीयू शिमला ने पीजी परीक्षा फार्म भरने की 30 जून तक बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed