फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla will release UG semester exam schedule in a week

एक हफ्ते में एचपीयू जारी करेगा यूजी सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल

Wed, 17 Jun 2020 09:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jun 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla will release UG semester exam schedule in a week
फाइल फोटो

स्नातक डिग्री के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा करवाने को प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिल जाने के साथ ही  विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भर के डेढ़ सौ से अधिक परीक्षा केंद्रों में होने वाली इन परीक्षाओं को 15 जुलाई से ही कराने की तैयारी है। एक सप्ताह के भीतर विवि यूजी के अंतिम सेमेस्टर (6) की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर देगा। इसके साथ ही एग्जाम पोर्टल से ऑनलाइन परीक्षा रोल नंबर जेनरेट होना भी शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


कोरोना संकट के समय में परीक्षा करवाने और इसमें सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने के लिए विवि पूरा प्लान बना रहा है। जिन केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या एक समय में अधिक होगी। वहां स्थानीय प्रधानाचार्य को आसपास के सरकारी स्कूलों में केंद्र बनाकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था करने को अधिकृत कर दिया जाएगा। इसको प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


विवि का प्रयास रहेगा कि अंतिम सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाएं हर हाल में 30 जुलाई तक पूरी करवा दी जाएं। इसके बाद पहले सप्ताह में ही यूजी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं हो जाएं। इससे डिग्री पूरी करने वाले बैच की सभी परीक्षाएं हो जाएंगी। यह सब तभी संभव होगा। यदि प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात काबू में रहे। विश्विद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं जल्द करवाने को लेकर आधे से अधिक इंतजाम कर भी दिए हैं। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट तैयार कर उत्तर पुस्तिकाओं तक को केंद्रों में पहुंचा दिया है। अब एक जुलाई के बाद प्रश्न पत्रों की सप्लाई और एग्जाम करीने को स्टाफ लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेइस नेगी ने कहा कि यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा करवाने को हरी झंडी मिल गई है। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने का शेष बचा कार्य भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। एक सप्ताह में परीक्षा शेड्यूल जारी करने का प्रयास रहेगा। यदि हालात सामान्य रहे तो 15 दिन में परीक्षाएं करवा दी जाएंगी। 


परिवहन सेवाओं को सुचारु करना होगा जरूरी
यूजी की परीक्षा देने वाले प्रदेश के हजारों परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक आने जाने को 15 जून तक परिवहन सेवाओं को सुचारु करना भी जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed