shimla: पहली बार आल इंडिया यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया में बैडमिंटन खेलेगा एचपीयू
टीम ने हरियाणा के रोहतक में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ की टीम को हराकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम पहली बार आल इंडिया यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम ने हरियाणा के रोहतक में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ की टीम को हराकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एचपीयू की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम को 3-1 से शिकस्त देकर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम के छह खिलाड़ियों में ऊना कॉलेज के कर्ण चौधरी, शुभम सांभर और अभिषेक कपिला, संजौली कॉलेज के पार्थिव और समक्ष धौलटा के अलावा नाहन कॉलेज के हर्षित नौटियाल राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में जौहर दिखाएंगे।
नॉर्थ जोन स्पर्धा में इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विश्वविद्यालय के खेल के इतिहास में बैडमिंटन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। नॉर्थ जोन में हिमाचल की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम डॉ. हरि और टीम कोच राजेश शर्मा, मैनेजर मुनीत लखनपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। उम्मीद है कि आल इंडिया विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई करने वाले ये छात्र नॉर्थ जोन में भी शानदार प्रदर्शन कर मेडल लेकर आएंगे।