फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla will focus on education research for ranking improvement

HPU Shimla: रैंकिंग सुधारने के लिए शिक्षा-शोध कार्य में होगा गुणात्मक सुधार

Fri, 11 Aug 2023 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने विवि के प्लेसमेंट सेल को और मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि हर विभाग से डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को निजी-सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलें। 

विज्ञापन
HPU Shimla will focus on education research for ranking improvement
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और विवि की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए शिक्षा और शोध कार्य में गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। एचपीयू में वीरवार को अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने रैंकिंग में सुधार लाने समेत शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण और शोध कार्य में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। अगस्त के तीसरे हफ्ते में विवि में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। साथ ही हर संकाय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन, व्याख्यान, परामर्श सेवाएं, संकाय विकास कार्यक्रम करवाने को कहा। उन्होंने डीन रिसर्च का एक पद सृजित करने का निर्देश दिए। डीन रिसर्च विश्वविद्यालय और आईपीआर के सभी अनुसंधान मामलों का संचालन और निगरानी करेगा। एचपीयू में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। विवि के प्लेसमेंट सेल को और मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि हर विभाग से डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को निजी-सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलें।
विज्ञापन


उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करने, थीसिस की मध्यावधि समीक्षा करने की बात कही। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम को तेजी और धीमी गति से सीखने वाले छात्रों की पहचान कर उनकी सुविधा के अनुसार सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही दोहरी डिग्री, संयुक्त डिग्री और ट्विनिंग कार्यक्रमों की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने शोध बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी की दूसरी नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की मेरिट जारी 
एचपीयू ने एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वीरवार को दूसरी मेरिट जारी की। छात्रों को 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक फीस जमा करवाने को कहा है। वहीं, यूआईटी ने बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed