{"_id":"623755430590f019236cd9c1","slug":"hpu-shimla-teachers-recruitment-interview-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: शिक्षकों के साक्षात्कार स्थगित, कुलसचिव ने जारी की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: शिक्षकों के साक्षात्कार स्थगित, कुलसचिव ने जारी की सूचना
Sun, 20 Mar 2022 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:55 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार को भाजपा से राज्यसभा सांसद पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के कारण साक्षात्कार स्थगित करने पड़े हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 22 से 26 मार्च तक तय शिक्षकों के साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने रविवार को इस संदर्भ के सूचना जारी की है। इसमें कहा है कि शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, विभागों में आचार्य, सहआचार्य / कोच के पदों पर की जाने वाली सीधी भर्ती विधि, समाज शास्त्र, शिक्षा विभाग में कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति के लिए 22 से 26 मार्च तक होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन
साक्षात्कार की नई तिथियां अलग से तय कर घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों से नई तिथि से संबंधित जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट और विवि के भर्ती पोर्टल पर लगातार अपडेट लेने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार को भाजपा से राज्यसभा सांसद पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के कारण साक्षात्कार स्थगित करने पड़े हैं। अब नए कुलपति की नियुक्ति के बाद ही शिक्षक भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन