फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla reservation to economic weaker sections

विवि को अंतिम क्षणों में आया गरीब सवर्णों का ख्याल, हजारों नहीं कर पाए आवेदन

Wed, 14 Oct 2020 08:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Oct 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla reservation to economic weaker sections
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विवि प्रशासन को पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया के अंतिम क्षणों में गरीब सवर्ण छात्रों के लिए 10 सीटें हर विभाग में बढ़ाने का ख्याल आया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों छात्रों को प्रवेश और भर्ती में आरक्षण दिए जाने के सरकार के एक साल पहले के फैसले को प्रशासन कैसे भूल गया।

विज्ञापन


अब सीट बढ़ाने और मेरिट के आधार पर प्रवेश का शेड्यूल एक साथ जारी कर महज रस्म अदा की गई। सही मायने में गरीब सवर्ण अपने बच्चों को विवि में प्रवेश दिलवाने के लिए आवेदन ही नहीं कर पाए। बार बार प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, मगर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


वीरवार को  स्नातक अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित होते ही पीजी के करीब 40 विभागों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। विभाग में सीट बढ़ाकर दस फीसदी आरक्षण देने की अधिसूचना अब जारी की जा रही है। यह महज एक औपचारिकता ही साबित होगी, इनके लिए बढ़ाई सीट खाली ही रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मौका मिलता, तो दाखिले का सपना होता साकार 
विवि ने खाना पूर्ति को सीट बढ़ाकर इन सीट के लिए पहले से आवेदन कर चुके छात्रों को ईडब्लयूएस श्रेणी में आवेदन का मौका देने की बात की है, इसमें बहुत कम ऐसे होंगे जो ईडब्लयूएस की वार्षिक आय की शर्त को पूरा करते होंगे। 

असल हकदारों को आवेदन का समय देने से ही होगा लाभ
शिमला। पहले से आवेदन कर चुके आवेदनकर्ताओं में पात्र छात्र शायद ही मिले। यदि इस श्रेणी की सीटें खाली रही तो इसके लिए विवि जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed