फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Recruitment for 226 teaching and non-teaching posts

HPU Recruitment: विवि में 226 पदों पर भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 22 Jun 2022 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Jun 2022 12:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 226 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है।

विज्ञापन
HPU Shimla Recruitment for 226 teaching and non-teaching posts
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, प्रधानाचार्य, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, और अस्सिटेंट प्रोफेसर के विभिन्न विभागों के 226 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। विज्ञापित किए गए पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए  29 जून को विवि का भर्ती पोर्टल www.recruitment.hpushimla.in खुलेगा। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रखी जाएगी। इसके बाद भर्ती पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एचपीयू ने जारी की चपरासी पद की संभावित मेरिट लिस्ट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने वर्ष 2020 में विज्ञापित और 2022 में पुर्नविज्ञापित किए गए चपरासी के पदों के लिए आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों की श्रेणीवार संभावित मेरिट लिस्ट विवि के भर्ती पोर्टल पर अपलोड कर दी है। विवि के कुलसचिव बलवान चंद ने इस संदर्भ में जारी प्रेस बयान में कहा कि इस संभावित मेरिट के अंतिम रूप दिए जाने से पूर्व पद के लिए तय न्यूनतम योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 23 से 25 जून को शाम पांच बजे तक सहायक कुलसचिव भर्ती शाखा के कार्यालय में मेरिट संबंधित दावा प्रमाण के साथ कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी दावे स्वीकार्य नहीं होंगे, मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed