फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla postponed UG 1st and 2nd year examinations

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: प्रशासनिक कारणों के चलते यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष कीं परीक्षाएं स्थगित

Tue, 05 Apr 2022 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Apr 2022 10:15 PM IST
सार

सात अप्रैल से शुरू होने वाली स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी है। वहीं, यूजी डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla postponed UG 1st and 2nd year examinations
यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सात अप्रैल से शुरू होने वाली स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी है। वहीं, यूजी डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल फिर से तय कर अधिसूचित किया जाएगा।  प्रथम और द्वितीय वर्ष की यह पहली परीक्षा है, जिसे स्थगित किया गया है। यूजी डिग्री कोर्स की 31 मार्च को फाइनल डेटशीट जारी की गई थी। जिसमे तीनों वर्ष के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी प्रदेश भर में स्थापित किए गए 157 केंद्रों में अपीयर होने थे। प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के स्थगित होने और फिर से शेड्यूल तय किए जाने से विद्यार्थियों को अब मई माह अंत और जून तक इंतजार करना पड़ सकता है।   

विज्ञापन


यूजी परीक्षाओं में पहली बार विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की योजना
उधर, विश्वविद्यालय पीजी के बाद पहली बार यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की हर विषय की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करेगा। ऑनलाइन हाजिरी का प्रदेश भर के करीब 138 कॉलेज सफल ट्रायल कर चुके हैं। विवि ने पहले ही साफ किया था कि यूजी के छात्र की कॉलेजों से सीसीए अपलोड न होने और पात्रता की अन्य शर्तों को पूरा करने के बाद ही रोलनंबर जनरेट होगा। विवि ने हर परीक्षा की ऑनलाइन हाजिरी को अनिवार्य कर दिया था। कॉलेज प्राचार्यों  को ऑनलाइन हर विषय की परीक्षा की हाजिरी  से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed