फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: PhD entrance exam to be held on May 13, in two sessions

HPU Shimla: पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 13 मई को, दो सत्रों में होगा आयोजन

Sat, 04 May 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2024 06:53 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 13 मई को होगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
HPU Shimla: PhD entrance exam to be held on May 13, in two sessions
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 13 मई को होगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद विवि ने परीक्षाओं की तिथि तय कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए हो रही प्रवेश परीक्षा परीक्षाएं 13 मई को विवि परिसर में होगी। परीक्षा केंद्रों में सुबह दस से और दोपहर बाद दो बजे से दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन होगा। विवि के डीएस प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि परीक्षाएं विवि परिसर में ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को जल्द विवि के एडमिशन पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। इसे छात्र अपने लॉग इन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा से संंबंधित हर तरह की जानकारी के लिए विद्यार्थी विवि की मुख्य वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन


मैथेमेटिक्स क्रिप्टोग्राफी कोर्स वर्क की परीक्षा अब 13 को
हिमाचल प्रदेश विवि ने पीएचडी कोर्स वर्क की एक विषय की डेटशीट में बदलाव किया है। मैथेमेटिक्स के क्रिप्टोग्राफी कोर्स वर्क की 8 मई को होने वाली परीक्षा अब 13 मई को होगी। इस संबंद्ध में विवि की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश के लिए बनाए सात केंद्र
शिमला। पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर के सात भवनों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में सुबह दस और दोपहर बाद दो बजे से परीक्षाएं होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि आंबेडकर भवन परीक्षा केंद्र में सुबह दस बजे के सत्र में पीएचडी विजुअल आर्ट, केमिस्ट्री, मैनेजमेंट, लॉ की प्रवेश परीक्षा होगी। विधि विभाग में सुबह दस बजे से कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, संस्कृत की प्रवेश परीक्षा होगी। साइंस ब्लॉक में जूलॉजी, सोशल वर्क, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर बाद के दो बजे से विधि विभाग में अर्थशास्त्र, इंग्लिश, साइकोलॉजी, एजूकेशन। साइंस ब्लॉक में पीएचडी कामर्स, माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद मल्टी फैकल्टी भवन, बायोटेक और इक्डोल भवन में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टूरिज्म, पीएचडी हिंदी, बॉटनी, पीएचडी शारीरिक शिक्षा और पीएचडी भूगोल की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

काॅमर्स में सर्वाधिक 205 आवेदन
पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए कॉमर्स में सबसे अधिक 205 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा जूलॉजी के लिए 168, इंग्लिश के लिए 157, केमिस्ट्री के लिए 144, लॉ के लिए 140, हिंदी के लिए 134, कंप्यूटर साइंस के लिए 102 आवेदन आए हैं। विजुअल आर्ट के लिए सिर्फ एक, मैनेजमेंट के लिए 72, बायोटेक के लिए 49 ने, मैथ को 86 ने, फिजिक्स को 59, संस्कृत को 45 ने, सोशल वर्क को आठ ने, पत्रकारिता के लिए 29 ने, अर्थशास्त्र को 66 ने, साइकोलॉजी को 47 ने, एजूकेशन पीएचडी को 90 ने, माइक्रो बायोलॉजी को 28 ने, टूरिज्म को 71 ने, बॉटनी को 28, शारीरिक शिक्षा को 55 ने, भूगोल को 21 ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed