फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla PG Courses exams will held in August 2020

अगस्त में होंगी पीजी परीक्षाएं, एचपीयू ने बनाए 43 केंद्र

Wed, 17 Jun 2020 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla PG Courses exams will held in August 2020
फाइल फोटो

विवि यूजी के बाद पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षा अगस्त में करवाएगा। पीजी परीक्षाओं में अपीयर होने वाले 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए 43 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। कोविड -19 के खतरे को देखते हुए इस बार रेगूलर और रि -अपीयर दोनों तरह की परीक्षाएं इन केंद्रों में होंगी। विद्यार्थी अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में ही परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था एक बार के लिए होगी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन


विवि की कंडक्ट शाखा को हर सेंटर में परीक्षार्थियों की संख्या को देखकर महामारी में संक्रमण के खतरे को देखते हुए और सरकार यूजीसी के दिशनिर्देशों को देखते हुए बैठने की व्यवस्था का पूरा प्लान बनाने को कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों से छात्र संख्या, बैठने की क्षमता का ब्योरा मांगा गया है। यदि कहीं छात्र संख्या अधिक है तो अतिरिक्त केंद्र बनाने का प्रस्ताव विवि को भेजने का को कहा गया है ।
विज्ञापन


कॉलेज प्रधानाचार्य को आवश्यकता के अनुसार परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए आसपास के स्कूल और कॉलेज में सब सेंटर बनाने को अधिकृत किया गया है। यदि कोई निजी कॉलेज में सेंटर बनाना चाहे तो टी फीस जमा करवाने पर सेंटर बनाया जाएगा। इक्डोल के विद्यार्थियों को विवि अपने स्तर पर सेंटर आवंटित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सरकार से परीक्षा करवाने की मंजूरी मिलने के बाद पीजी परीक्षाएं अगस्त माह में करवाने की योजना है। इसके लिए परीक्षा केंद्र बना दिए है। सोशल डिस्टेंसिंग, विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बैठने की व्यवस्था के लिए कॉलेज प्राचार्यों से प्लान मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed