फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla PG classes exams

पीजी परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों की खुल गई पोल

Sat, 02 Dec 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla PG classes exams

प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर में ही पीजी परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों की पोल खुल गई। सुबह के सत्र में इक्डोल में कट लिस्ट में दिए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण समाज शास्त्र के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने आए करीब सौ परीक्षार्थियों का एक घंटा बर्बाद हो गया।

विज्ञापन


अन्य विषयों की परीक्षा समय पर शुरू हुई। छात्रों को इक्डोल से एमसीए और एमसीए से इक्डोल विभाग के चक्कर कटवाए गए। इससे नाराज विद्यार्थी एसएफआई की विवि इकाई नेताओं की अगुवाई में कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान से मिले और इस समस्या से अवगत किया।
विज्ञापन


कुलपति कार्यालय पहुंचे एसएफआई कार्यकर्ताओं और परीक्षा देने आए छात्रों ने इसके लिए विवि प्रशासन और परीक्षा विंग को जिम्मेदार ठहराया। कुलपति ने आदेश दिए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाया जाए। इसके बाद समाज शास्त्र के तीसरे सत्र की इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण करीब एक घंटा देरी से तीन बजे परीक्षा शुरू हुई। सवाल उठ रहा है कि विवि कैंपस में ही ऐसी अव्यवस्था है तो दूरदराज क्षेत्रों में किस कद्र विद्यार्थी परेशान होते होंगे। एसएफआई इकाई के उपाध्यक्ष विक्रम और सचिव अनिल नेगी ने कहा कि ऐसी लापरवाही छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ती है। उधर, विवि प्रशासन दावा कर रहा था कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वेबसाइट पर जब इक्डोल के इस केंद्र की कट लिस्ट डाली गई तो परीक्षा के लिए इंतजाम क्यों नहीं किए गए? परीक्षा इंतजाम में इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई, इसकी जांच की जाए। नेगी ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं में तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। ऐसा न किया गया तो एसएफआई आंदोलन करेगी। 


समय रहते दूर कर दी थी समस्या
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि परीक्षा केंद्र इक्डोल में परीक्षार्थियों के बैठने को लेकर अव्यवस्था की शिकायत मिली थी। इसे समय रहते सुलझा लिया था। तीन बजे परीक्षा शुरू कर दी गई थी। यह शाम छह बजे तक चली। परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed