{"_id":"62d80e2452df065f046e9aa0","slug":"hpu-shimla-news-admission-in-colleges-in-ug-courses-first-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों विद्यार्थियों को राहत: कॉलेजों में जारी रहेंगे यूजी के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों विद्यार्थियों को राहत: कॉलेजों में जारी रहेंगे यूजी के दाखिले
Wed, 20 Jul 2022 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Jul 2022 07:46 PM IST
सार
कॉलेजों में चल रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विवि ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। यूजी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया बंद नहीं की जाएगी। कॉलेजों में चल रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। कॉलेज अपने पोर्टल को खुला रखेंगे। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि इस संदर्भ में कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी सीबीएसई और सीआईएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं। परिणाम घोषित किए जाने के लिए कोई तिथि तय नहीं है, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पर निर्णय नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बारहवीं के नतीजे घोषित होने के बाद ही आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की जा सकेगी।
विज्ञापन
तब तक कॉलेज प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया को जारी रखें। विवि के इस निर्णय से कॉलेजों की प्रवेश की प्रक्रिया को जारी रखने या बंद करने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। विश्वविद्यालय के फैसले का प्रदेश भर के सभी कॉलेजों को इंतजार था।
विज्ञापन