{"_id":"67cfc6e0f59d2e8f5308ab91","slug":"hpu-shimla-national-testing-agency-s-examination-center-will-be-set-up-in-icdol-s-noida-center-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: इक्डोल के नोयडा सेंटर में बनेगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: इक्डोल के नोयडा सेंटर में बनेगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का परीक्षा केंद्र
Tue, 11 Mar 2025 10:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:46 AM IST
सार
इक्डोल सीडीओई की नोयडा की संपत्ति से विवि को हर माह 24 लाख और साल की करीब 2.88 करोड़ की अतिरिक्त आय किराये के रूप में मिलेगी। इस दूरवर्ती शिक्षण संस्थान में 2013 से पूर्व नोयडा में कक्षाएं, परीक्षा और पूछताछ केंद्र संचालित किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन सीडीओई (इक्डोल) एक बार फिर से आर्थिक तंगी से गुजर रहे विश्वविद्यालय का संकट कम करेगा। इक्डोल सीडीओई की नोयडा की संपत्ति से विवि को हर माह 24 लाख और साल की करीब 2.88 करोड़ की अतिरिक्त आय किराये के रूप में मिलेगी। इस दूरवर्ती शिक्षण संस्थान में 2013 से पूर्व नोयडा में कक्षाएं, परीक्षा और पूछताछ केंद्र संचालित किए जाते रहे हैं। 2013 के बाद से भवन और खाली पड़ा है। भवन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का परीक्षा केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने माना कि सीडीओई जो अब तक अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल के नाम से जाना जाता था, का लर्निंग रिसोर्स सेंटर नोयडा में है। यहीं से अकादमिक गतिविधियों को संचालित किया जाता था। 2013 में यूजीसी डेब के फैसले के बाद हर विश्वविद्यालय को अपनी परिधि में कार्य करने के लिए जारी अधिसूचना के बाद से इक्डोल का यह सेंटर खाली पड़ा था। यह सेंटर अब विवि को अतिरिक्त आय देने का स्रोत बनेगा। इस सेंटर में एनटीए का परीक्षा केंद्र बनाने को किराये पर देने की तैयारी है। इससे विश्वविद्यालय को हर माह 24 लाख की अतिरिक्त आय होगी।
विज्ञापन
कमेटी करेगी संपत्ति को किराये पर देने की औपचाकिताएं
सीडीओई के नोयडा में बने भवन को एनटीए ओ किराये पर देने को लेकर विवि और एनटीए के बीच सहमति बन चुकी है, संपत्ति को किराये पर देने की शेष औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कुलपति ने प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में शामिल निदेशक सीडीओई प्रो. संजू करोल, कुलसचिव और वित्त अधिकारी भी समिति सदस्य के रूप में इस कार्य को देख रहे। कुलपति ने कहा कि एनटीए के साथ किराये को लेकर सहमति बन गई है। इसके अतिरिक्त अन्य औपचारिकताओं को भी समयबद्ध तरीके से जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन