{"_id":"614ca0248ebc3e097d7e197c","slug":"hpu-shimla-mistake-ma-sociology-complete-question-paper-out-of-syllabus-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूक: एचपीयू शिमला के एमए समाज शास्त्र का पूरा प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस, परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूक: एचपीयू शिमला के एमए समाज शास्त्र का पूरा प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस, परीक्षा रद्द
Fri, 24 Sep 2021 11:07 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:07 AM IST
सार
एमए समाज शास्त्र चौथे सेमेस्टर की सोशल साइकोलॉजी की बुधवार को शाम के सत्र प्रदेश भर के कॉलेजों में हुई परीक्षा में पूरा प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस था। प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के होश उड़ गए। प्रिटिंग में गड़बड़ी के चलते परीक्षा के प्रश्न पत्र में पेपर कोड जो 12-ए होना चाहिए था, वह 12 लिखा था।
विज्ञापन
एमए समाज शास्त्र की परीक्षा रद्द।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की इन दिनों चल रही स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं में सिलेबस के बाहर से प्रश्न पत्र आने का मामला सामने आया है। एमए समाज शास्त्र चौथे सेमेस्टर की सोशल साइकोलॉजी की बुधवार को शाम के सत्र प्रदेश भर के कॉलेजों में हुई परीक्षा में पूरा प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस था। प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के होश उड़ गए। प्रिटिंग में गड़बड़ी के चलते परीक्षा के प्रश्न पत्र में पेपर कोड जो 12-ए होना चाहिए था, वह 12 लिखा था।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने ड्यूटी स्टाफ को सिलेबस के बाहर से प्रश्न पत्र आने की शिकायत की। इसके बाद परीक्षा केंद्रों से विश्वविद्यालय को इस चूक की सूचना मिली। प्रशासन ने जानकारी जुटाई तो, मालूम हुआ कि प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग के समय प्रेस स्तर पर ही चूक हुई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि सिलेबस के बाहर से प्रश्न पत्र आया था। इसके संज्ञान में आने पर परीक्षा रद्द कर दी है। अब परीक्षा दोबारा होगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित होगी। इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमए समाज शास्त्र की इस परीक्षा में विषय और अन्य जानकारी सही थी, लेकिन इसमें प्रश्न सिलेबस के बाहर से थे।
विज्ञापन
प्रिंटिंग स्तर पर हुई चूक, मांगा जाएगा जवाब
एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा मामला सिक्रेसी का होता है, इसलिए प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र में ही खोले जाते हैं। प्रिंटिंग प्रेस के स्तर पर छपाई के समय में यह चूक हुई है। इसमें जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन