फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Himachal University declared the results of MA classes.

HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने घोषित किए एमए की कक्षाओं के परीक्षा परिणाम

Sat, 11 Oct 2025 10:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने एमए की विभिन्न कक्षाओं के परिणाम घोषित किए। विश्वविद्यालय ने जून 2025 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Himachal University declared the results of MA classes.
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने एमए की विभिन्न कक्षाओं के परिणाम घोषित किए। विश्वविद्यालय ने जून 2025 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी संबंधित छात्र अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट या अपनी लॉगइन आईडी पर देख सकते हैं। परिणामों के अनुसार एमए सोशल वर्क के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इसी प्रकार एमए पेंटिंग द्वितीय सेमेस्टर और एमए रूरल डेवलपमेंट द्वितीय सेमेस्टर में भी 100 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

विज्ञापन

एमए अर्थशास्त्र में परिणाम थोड़ा कम रहा। प्रथम सेमेस्टर रेगुलर बैच में 98.35 प्रतिशत, जनवरी बैच में 97.14 प्रतिशत, जबकि द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर बैच में 95.24 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। नॉन-सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर रेगुलर बैच में 71.43 प्रतिशत परिणाम रहा। एमए अर्थशास्त्र के तृतीय सेमेस्टर जनवरी व रेगुलर बैच दोनों में 100 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। एमए पॉपुलेशन स्टडीज में भी सभी सेमेस्टरों में 100 प्रतिशत परिणाम रहा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उत्तीर्ण प्रतिशत में कंपार्टमेंट केस भी शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेज प्राचार्यों, संबंधित विभागों और वेब एडमिन को परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने और इसकी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed