फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla gave last chance for filling up online form for graduation degree course

स्नातक के लिए इस दिन तक भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, एचपीयू ने दिया अंतिम मौका

Tue, 02 Apr 2019 12:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla gave last chance for filling up online form for graduation degree course
एचपीयू ने स्नातक डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पांच अप्रैल तक अंतिम मौका दिया है। यूजी डिग्री कोर्स की ईयर और सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं 11 अप्रैल से होनी हैं। ये 19 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन


पांच अप्रैल तक फॉर्म नहीं भरा तो रोलनंबर जेनरेट नहीं होगा। इससे विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। सिस्टम के ऑनलाइन होने से विवि के पास अब बिना रोलनंबर स्ट्रे केस के तहत परीक्षा में बैठाने का विकल्प भी नहीं रह गया है।
विज्ञापन


इसलिए विवि प्रशासन ने साफ किया है कि जो भी रेगुलर, प्राइवेट या इक्डोल छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तय समयावधि में फॉर्म भर लें। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि हर छात्र का परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रदेश में 174 परीक्षा केंद्रों में होंगी यूजी की परीक्षाएं 

यदि फॉर्म भरा होगा तो ही छात्र ऑनलाइन जेनरेट किए गए रोलनंबर के आधार पर परीक्षा दे पाएंगे। पांच अप्रैल तक गलत भरे गए फॉर्म में ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा। जिन्होंने फॉर्म नहीं भरा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा फॉर्म विवि के पोर्टल hpuniv.co.in के माध्यम से भरे जा सकेंगे। प्रदेश विवि पहली बार सीबीसीएस में वार्षिक परीक्षा करवाने के सरकार के फैसले के मुताबिक यूजी की वार्षिक परीक्षा करवा रहा है। परीक्षा में 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे।

सीबीसीएस यूजी सेमेस्टर सिस्टम के तहत भी 11 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी। करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। ईयर सिस्टम में हर छात्र को औसतन आठ-आठ विषयों की परीक्षा देनी है। परीक्षाओं के लिए विवि ने प्रदेश में 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed