फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla: Business School released the first admission merit list, fees to be deposited by July 10

HPU: बिजनेस स्कूल ने पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट की जारी, 10 जुलाई तक जमा होगी फीस

Tue, 04 Jul 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

संस्थान ने बीसीए की रियायती सीटों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की श्रेणीवार सूची जारी कर दी है। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने बताया कि सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को 10 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। 

विज्ञापन
hpu shimla: Business School released the first admission merit list, fees to be deposited by July 10
एचपीयू बिजनेस स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीयू शिमला के एवालॉज स्थित बिजनेस स्कूल में सत्र 2023 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर मंगलवार को बीसीए कोर्स की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। संस्थान ने बीसीए की रियायती सीटों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की श्रेणीवार सूची जारी कर दी है। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने बताया कि सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को 10 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन


फीस जमा न करवाने पर वरीयता सूची के अनुसार अगले पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। मेरिट सूची के अनुसार बीसीए की रियायती फीस वाली सभी के लिए खुली सीटों की श्रेणी में छह, आंतरिक सामान्य वर्ग की 15 और दिव्यांग श्रेणी की एक, अनुसूचित जाति की 4, अनुसूचित जनजाति की दो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए तीन, एकल बेटी की दो, विवि कर्मियों के बच्चों की श्रेणी की तीन सीटें आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन


बीटेक कोर्स के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग लिंक जारी
 एचपीयू के इंजीनियरिंग संस्थान यूआईटी ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए जारी प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए लिंक जारी कर दिया है। छात्र लिंक के माध्यम से निर्धारित समय के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed