फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: BA, BSc, BCom first year results declared

HPU Shimla: बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित, विद्यार्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम

Sun, 18 Jan 2026 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 11:54 AM IST
सार

विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं अक्तूबर और नवंबर में हुई थी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: BA, BSc, BCom first year results declared
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं अक्तूबर और नवंबर में हुई थी। बीए प्रथम वर्ष नियमित बैच का पास प्रतिशत 97.17 रहा। वहीं जनवरी बैच का परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा। इसमें 65.06 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। बीएससी प्रथम वर्ष नियमित बैच में 94.01 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। बीकॉम प्रथम वर्ष नियमित बैच का परिणाम सबसे बेहतर रहा जहां 98.41 प्रतिशत छात्र पास हुए। हालांकि, बीकॉम प्रथम वर्ष जनवरी बैच में केवल 50 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा पास कर सके। ऑनर्स पाठ्यक्रमों में रीअपियर श्रेणी के तहत बीएससी ऑनर्स प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 50 रहा जबकि बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष में 83.33 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। पास प्रतिशत में कंपार्टमेंट वाले भी शामिल किए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि छात्र अपने लॉगिन आईडी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed