फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Application for UG from June 1, preparation for admission in old annual system

HPU Shimla: यूजी के लिए इस दिन से होंगे आवेदन, पुरानी वार्षिक प्रणाली में प्रवेश कराने की तैयारी

Wed, 21 May 2025 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 11:27 AM IST
सार

प्रदेश के कॉलेजों में बीते शैक्षणिक सत्र में जारी किए गए एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार स्नातक डिग्री कोर्स में 1 जून से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Application for UG from June 1, preparation for admission in old annual system
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में बीते शैक्षणिक सत्र में जारी किए गए एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार स्नातक डिग्री कोर्स में 1 जून से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कॉलेजों ने इसके लिए पुरानी वार्षिक प्रणाली में ही यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के अनुसार ही प्रोस्पेक्टस तैयार किए हैं।  यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष में रोलऑन आधार पर पहले की तरह प्रवेश की व्यवस्था संचालित की जानी है। प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग की ओर से एनईपी को लागू करने को लेकर कोई ताजा दिशा निर्देश न आने के कारण कॉलेज नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह का बदलाव न किया जाना लगभग तय मान रहे हैं।

विज्ञापन

कॉलेजों में 19 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, तो यदि सरकार से कोई आदेश नहीं आते हैं, तो पुराने जारी नए सत्र के एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार ही 1 जून से अपने पोर्टल को खोलकर प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में मेरिट आधार पर सभी यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश दिया जाता है, तो कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया को एक जून से शुरू करने की तैयारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री एडमिशन काउंसलिंग की तिथि में किया गया बदलाव
 सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों के ग्रीष्कालीन अवकाश में पूर्व में जारी किये गए एकेडमिक शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया गया है। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया की समय सीमा एक से 19 जून तक ही रखी गई है, जबकि प्री एडमिशन काउंसलिंग की अवधि पूर्व में आठ दिन तय की गई थी, अब उसे एक दिन कम किया गया है, नए सत्र के लिए प्री एडमिशन काउंसलिंग 13 जून से 19 जून तक रहेगी। कॉलेजों का 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 19 मई से शुरू हो चुका है, जो 12 जून तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

 एनईपी अब शायद ही हो पाए लागू
 एनईपी-2020 को यूजी डिग्री कोर्स में लागू कर सेमेस्टर सिस्टम अब शायद ही लागू हो। विवि में एनईपी को लेकर शिक्षा सचिव की मौजूदगी और कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरी झंडी जरूरी मिली थी, और अगली मंत्रिमंडल की बैठक ले जा कर मंजूरी दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही थी। इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल की तीन बार बैठक हुई, इसमें एनईपी पर चर्चा नहीं हुई।

क्या कहते हैं प्राचार्य
शिमला के आरकेएमवी की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने बताया 66 कि कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधित हर तरह की जानकारी और आवेदन की सुविधा छात्राओं को दे दी जाएगी। कॉलेज की तैयारी पूरी है। प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने कहा कि एक जून से आवेदन को पोर्टल खोलने की तैयारी है। उधर, राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्टस फिलहाल पुराने ईयर सिस्टम में ही तैयार किए गए हैं। कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन सूचना जारी की जाएगी।

31 मई तक बढ़ाई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि
 प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी जाने वाली खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 मई तक बढ़ा दिया है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा ने इसको लेकर नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि आउटस्टेडिंग स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दी जाने वाली इस खेल छात्रवृत्ति योजना में खिलाड़ी को प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र खिलाड़ियों को आवेदन फार्म भरने और उसके साथ आवश्यक शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्रों की प्रति संलग्न करनी होगी। आवेदन और आवश्यक दस्तावेज 31 मई तक निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। 

एसपीयू में एमबीए, एमसीए में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा
उधर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कैंपस में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की सब्सिडाइज्ड सीटों में प्रवेश की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। दोनों पीजी प्रोग्राम की 60 सीटों (30-30) में प्रवेश के लिए 274 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि दोनों पीजी प्रोग्राम की 15-15 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भी भरी जाएंगी।सरदार पटेल विश्वविद्यालय एमबीए, एमसीए में सीटों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरेगा। इसके लिए 28 मई को विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन में प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसमें अभ्यर्थियों की पंजीकरण संख्या भी अंकित की गई है। एमबीए के लिए 168 और एमसीए के लिए 106 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। 28 मई को एमबीए, एमसीए के अलावा बीसीए और बीबीए के लिए भी परीक्षा होगी। इसी तरह 29 मई को एमए अंग्रेजी और एमए हिंदी, 30 मई को एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमए राजनीति विज्ञान, एमए हिस्ट्री तथा 31 मई को एमएससी जूलाजी, एमएससी मेथेमेटिक्स, एमएससी बाॅटनी और एमकाॅम के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि  शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न कोर्स की प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। 18 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। अब 28 से 31 मई तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अन्य कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed