फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu released NET / JRF examination centers list.

नेट/जेआरएफ परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, देखें

Sun, 21 Dec 2014 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Dec 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
hpu released NET / JRF examination centers list.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजीसी की नेट और जेआरएफ की सीबीएसई द्वारा 28 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिये परीक्षा केंद्रों की रोलनंबर के आधार पर सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


विषय और रोलनंबर के आधार पर यह परीक्षा राजधानी शिमला के सत्रह केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यूजीसी की नेट और जेआरएफ की परीक्षा के कोआर्डिनेटर व विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की सूची और इससे संबंधि हर जानकारी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में प्रदेश भर के छह हजार के करीब छात्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिये राजधानी में सत्रह केंद्र स्थापित किये गए है।

छात्र वेबसाइट से अपने रोलनंबर और विषय के अनुसार हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसमें छात्रों के लिये परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये गए है। छात्र वेबसाइट से इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्थापित किये गए है परीक्षा केंद्र

hpu released NET / JRF examination centers list.

यूजीसी और नेट जेआरएफ की परीक्षा के लिये एचपीयू परिसर में गांधी भवन, विधि विभाग, आटर्स ब्लॉक, साइंस ब्लाक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन, इक्डोल भवन, प्री एग्जाम कोचिंग सेंटर एचपीयू परिसर, एचपीयू मॉडल स्कूल, लोरेटो कानवेंट ताराहाल, लक्कड़ बाजार गर्ल्ज स्कूल, पोर्टमोर गर्ल्ज स्कूल, लालपानी ब्वॉयज स्कूल, आरकेएमवी, कोटशेरा कॉलेज , फागली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लॉ कॉलेज एवालॉज, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज को सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed