फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU PG degree and diploma course examinations will be held in the month of December, know the last date of app

HPU: दिसंबर में होंगी एचपीयू की पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 17 Nov 2022 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 10:07 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की दिसंबर माह में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तय की गई है। इसके बाद विवि तय नियमों के तहत लेट फीस लेगा।

विज्ञापन
HPU PG degree and diploma course examinations will be held in the month of December, know the last date of app
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की दिसंबर माह में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तय की गई है। इसके बाद विवि तय नियमों के तहत लेट फीस लेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से परीक्षा संबंधित जारी की गई अधिसूचना के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के अलावा एलएलबी, एमटीटीएम और बीएचएम डिग्री कोर्स के तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर की नियमित और पहले, दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू होंगी।  विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल के पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के जनवरी बैच की परीक्षाएं भी दिसंबर माह में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


इन परीक्षाओं में अपीयर होने वाले विद्यार्थी को विवि के पीजी एग्जाम पोर्टल के माध्यम से 3 दिसंबर तक परीक्षा फार्म भरने का समय दिया गया है। विद्यार्थियों को भरे गए परीक्षा फार्म की हार्ड कापी, आवश्यक दस्तावेजों की प्रति के साथ उप कुलसचिव परीक्षा दो के पास जमा करवाना होगा। नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म को संबंधित संस्थान के निदेशक या विभाग के विभागाध्यक्षों को सत्यापित करना होगा। इक्डोल विद्यार्थियों की पात्रता को लेकर निदेशक को फॉर्म सत्यापित करने होंगे। पुराने सिस्टम के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। 
विज्ञापन


सत्र 2022-23 बैच के पीजी विद्यार्थियों को अलग से जारी होगी अधिसूचना 
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि सत्र 2022-23 में पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को लेकर अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed