फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU PG counseling schedule released, recruitment exam for Assistant District Attorney and Agriculture Developm

Shimla: एचपीयू पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, सहायक जिला अटॉर्नी व कृषि विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा स्थगित

Thu, 03 Jul 2025 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jul 2025 11:00 AM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री, डिप्लोमा, शॉर्ट टर्म व एड ऑन कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HPU PG counseling schedule released, recruitment exam for Assistant District Attorney and Agriculture Developm
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा और शाॅर्ट टर्म कोर्स के लिए प्रवेश प्रकिया की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय 7 से 17 जुलाई तक काउंसलिंग करेगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कुलपति से मंजूर शेड्यूल को जारी कर इसे छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए एचपीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। भारी बारिश के कारण काउंसलिंग के दिन सड़कों के अवरुद्ध होने पर विद्यार्थी ऑनलाइन भी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 7 और 8 जुलाई को एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और एम कॉम कोर्स की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


इन्हीं तारीख को एमए इंग्लिश, साइकोलॉजी, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, इतिहास, परफॉर्मिंग आर्ट म्यूजिक, एमए एजूकेशन, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, एमएससी मैथेमेटिक्स और एलएलबी कोर्स के लिए काउंसलिंग होगी। 9 और 10 जुलाई को एमए सोशल वर्क, भूगोल, संस्कृत, अर्थशास्त्र, हिंदी, विजुअल आर्ट में पेंटिंग, राजनीति विज्ञान, सोगा, ग्रामीण विकास, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए आर्कियोलॉजी के लिए काउंसलिंग होगी। इन दो दिनों में ही एशिएंट हिस्ट्री, पापुलेशन स्टडीज, फिजिकल एजूकेशन, एमएफए पहाड़ी मिनियेचर एंड पेंटिंग, एमसीए, एमपीएड, एमबीए ग्रामीण विकास, बैचरल ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फाॅरमेशन साइंस, एमएससी फोरेंसिक साइंस की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के शॉर्ट टर्म, कौशल विकास, एड ऑन के संचालित कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए 11 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इन कोर्स में सर्टिफिकेट कोर्स में बी कीपिंग, मशरूम फार्मिंग, पर्यावरण विज्ञान, फोरेंसिक साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडियन नॉलेज सिस्टम, पापुलेशन स्टडीज, जर्मन, रशियन , पब्लिक पॉलिसी एंड ग्रिविएंस, भोटी भाषा, रीथिंकिंग डेवलपमेंट, इशू एंड चैलेंजिज, सर्टिफिकेट कोर्स इन सोशल वर्क, पर्यावरण अर्थशासत्र, अंडर स्टैंडिंग ह्यूमन राइट्स, और वैदिक मैथेमेटिक्स कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्लोमा काेर्स में डिप्लोमा इन जर्मन, रशियन, फोक लिटरेचर, भोटी भाषा, और बायोटेक्नोलॉजी कोर्स, पीजी डिप्लोमा कोर्स में तबला, एशिएंट इंडियन मैथेमेटिक्स और पापुलेशन स्टडीज के लिए 11 जुलाई को काउंसलिंग होनी है।डिप्लोमा कोर्स में पीजी डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज, डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स के लिए भी 11 को काउंसलिंग होगी। 17 जुलाई को सभी नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए एक साथ काउंसलिंग होगी। प्रवेश के लिए 23 जुलाई अंतिम तिथि है। 24 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। 23 जुलाई के बाद 30 जुलाई तक कुलपति की विशेष मंजूरी के बाद प्रवेश लिया जा सकेगा ।


बीटेक छात्रों के लिए आरक्षित रखी जाएगी सीट
काउंसलिंग शेड्यूल में कहा गया है कि यदि किसी बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा में अपीयर हुए छात्र ने पीजी या डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो उसके लिए कोर्स में सीट आरक्षित रखी जाएगी। प्राप्तांक और काउंसलिंग के आधार पर ही सीट आवंटन होगा।
 

सहायक जिला अटॉर्नी और कृषि विकास अधिकारी के पदों की भर्ती परीक्षा स्थगित
लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक जिला अटॉर्नी और कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय योग्यता परीक्षा क्रमश 5 और 6 जुलाई को आयोजित की जानी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। उक्त परीक्षाओं के आयोजन की अगली तिथि यथासमय अधिसूचित की जाएगी।

टीजीटी भर्ती के लिए अब 17 तक कर पाएंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की बढ़ोतरी व ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए करेक्शन विंडो के प्रावधान के बाद कई पात्र उम्मीदवार आवेदन अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए आयोग के अध्यक्ष ने अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब पात्र उम्मीदवार 17 जुलाई रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed