HPU: क्लिक कर देखें मेट का परीक्षा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल ने मेट-2015 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया है। संस्थान के निदेशक प्रो. यशवंत कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्र वेबसाइट www.hpubsshimla.org पर परीक्षा परिणाम देख सकते है।
प्रवेश के लिए साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन की तिथि और समय आदि का ब्योरा भी साइट पर उपलब्ध है। एचपीयूबीएस के निदेशक ने कहा कि परिणाम के साथ वीरवार को प्रवेश के लिए वर्ग वार कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
9 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू
इसके हिसाब से छात्रों की साक्षात्कार और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक पर साक्षात्कार में हिस्सा लेना होगा। अलग-अलग वर्ग में प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।
एचपीयू मेट-2015 के प्राप्तांक के आधार पर साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन प्रक्रिया पूरी होने पर ही सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जानी हैं। सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 6,7,8 और 9 जुलाई को एचपीयू में साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन होगी।