HPU MAT: ओपन में 28.50, आंतरिक सामान्य वर्ग में 25.50 रही कटऑफ, इस दिन से होंगे साक्षात्कार
कटऑफ आधार पर ही यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए शेड्यूल के अनुसार ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2023 के घोषित परिणाम के आधार पर एमबीए की विभिन्न श्रेणियों की निर्धारित सीटों के लिए कटऑफ जारी कर दी है। कटऑफ आधार पर ही यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए शेड्यूल के अनुसार ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होगा। एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा की ओर से जारी कटऑफ के अनुसार एमबीए कोर्स के लिए तय की ओपन टू ऑल श्रेणी की 12 सीटों के लिए 28.50 कटऑफ रही है। आंतरिक सामान्य वर्ग की 30 सीटों के लिए 25.50, अनुसूचित जाति की 9 सीटों के लिए 22.75, अनुसूचित जाति की चार सीटों के लिए 20.50, दिव्यांग श्रेणी की एक सीट के लिए 13.75, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित 6 सीटों के लिए 22.50 कटऑफ तय की है। सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित दो सीटों के लिए 21.25 कटऑफ रही।
सब्सिडाइज्ड श्रेणी की इन सीटों के लिए तय कटऑफ से अधिक अंक वालों की 10,11,12 और 13 जुलाई को विवि में काउंसलिंग होगी। वहीं, नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटों के लिए जारी कटऑफ के अनुसार इस श्रेणी की 60 सीटों के लिए 19 कटऑफ रही है। एचपीयू कर्मियों के बच्चों के लिए नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की तीन सीटों के लिए 14.75 कटऑफ तय की गई। नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की तय सीटों के लिए जारी कटऑफ के आधार पात्र अभ्यर्थियों की 17,18, 19, 20 और 21 जुलाई को संस्थान में ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार होंगे।
यूआईटी में बीटेक के पांच कोर्स के लिए काउंसिल पांच को
एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने पांचों बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। संस्थान में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए पांच जुलाई को गूगल मीट के माध्यम से इंटरेक्शन सेशन और काउंसलिंग होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को आरएम आईडी के आधार पर बनाए पंद्रह बैच में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के लिए जारी मेरिट में शामिल हर छात्र को आरएमआईडी दिए गए हैं। इसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। छात्र को काउंसलिंग फार्म में शैक्षणिक योग्यता के साथ कोर्स की प्राथमिकता भरने, अपने दस्तावेज, फोटो, दसवीं-बारहवीं की अंक तालिका, श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि अपलोड करने होंगे। इसके लिए नौ जुलाई तक का समय दिया जाएगा। काउंंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संस्थान प्रवेश के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची 15 जुलाई को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्र-छात्राओं को फीस जमा करवाने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा।