फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU declared result for recruitment of 92 posts of peon

HPU peon Bharti Result: एचपीयू शिमला ने घोषित किया चपरासी भर्ती का परिणाम, यहां देखें

Fri, 09 Sep 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 05:50 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की ओर से विज्ञापित किए गए इन 92 पदों के लिए कुल 13,464 ने ऑनलाइन आवेदन किया था, इनमें मेरिट के आधार पर 283 को शॉर्टलिस्ट कर उन्हें प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों को जांचने और काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 

विज्ञापन
HPU declared result for recruitment of 92 posts of peon
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने चपरासी के 92 पदों के लिए करवाई भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। चयनित उम्ममीदवरों को अलग से विवि की भर्ती शाखा पत्र जारी करेगी। दैनिक भोगी आधार पर भरे गए इन पदों पर दो बार जारी किए गए विज्ञापन के आधार पर ईडब्लूएस श्रेणी के पहले चरण में छह उम्मीदवारों का चयन कर दिया गया है, इस श्रेणी के शेष पदों पर उन्हीं में से चयन होगा, जिन्होंने इस श्रेणी के लिए पूर्व में आवेदन किया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से विज्ञापित किए गए इन 92 पदों के लिए कुल 13,464 ने ऑनलाइन आवेदन किया था, इनमें मेरिट के आधार पर 283 को शॉर्टलिस्ट कर उन्हें प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों को जांचने और काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 16 से 18 जुलाई उसके बाद तीन दिन बढ़ाने पर दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव बलवान चंद ने बताया कि चपरासी के पदों की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर जारी की गई चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट और भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। इसमें सामान्य अनारक्षित श्रेणी के 26 पदों के लिए मेरिट 85.70 रही जबकि कट आफ 81.21 रही है।  
विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed