{"_id":"a94f01313e98d12ef21df1fd5ee0a6b8","slug":"hpu-declared-bams-entrance-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिक कर देखें बीएएमएस एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लिक कर देखें बीएएमएस एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Jul 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने बीएएमएस की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वैदिक महाविद्यालय पपरोला की बीएएमएस की 50 सीटों और निजी क्षेत्र में बीएचएमएस की 75 सीटों के लिए आयोजित की गई इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षा में 2837 छात्रों को परीक्षा रोलनंबर जारी किए गए थे, जिनमें से 2552 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
बीएएमएस की सीटों को भरे जाने के लिए जल्द मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। प्रवेश के लिए मेरिट के आधार पर काउंसलिंग 12 अगस्त से विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि 13 जुलाई को प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, मंडी और हमीरपुर केंद्रों में आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम के घोषित किए जाने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जानी है। मेरिट सूची के आधार पर ही काउंसलिंग होगी।