फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU deadline ends, IA entry of 18 colleges, verification work incomplete

HPU Shimla: एचपीयू की समय सीमा समाप्त, 18 कॉलेजों का आईए एंट्री, वेरिफिकेशन का काम अधूरा

Sun, 24 Mar 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

विवि ने कॉलेजों को हर यूजी छात्र की ऑनलाइन इंटरनल असेस्मेंट और सीसीए को अपलोड और वेरिफाई करने की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
HPU deadline ends, IA entry of 18 colleges, verification work incomplete
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 28 मार्च से शुरू हो रही स्नातक परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है। विवि ने कॉलेजों को हर यूजी छात्र की ऑनलाइन इंटरनल असेस्मेंट और सीसीए को अपलोड और वेरिफाई करने की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो चुकी है। इस समय सीमा के बावजूद विवि से संबद्ध करीब 18 कॉलेजों की या तो हर विषय की इंटरनल असेस्मेंट और सीसीए या तो ऑनलाइन दर्ज किए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई या कॉलेजों प्राचार्य के स्तर पर इनकी वेरिफकेशन पूरी नहीं हुई है। प्रदेश भर के 157 कॉलेजों में से शेष बचे कॉलेजों को हर हाल में छात्रों की आईए और सीसीए अपलोड कर ऑनलाइन ही वेरिफाई करनी होगी, तभी उनके कॉलेज के छात्र ऑनलाइन अपना परीक्षा रोलनंबर जनरेट कर पाएंगे।

विज्ञापन

 

रोलनंबर आईए और सीसीए के कारण अटके तो इसके लिए संबंधित कॉलेज की जिम्मेदार होंगे। विवि ने साफ किया है कि छात्र 26 और 27 मार्च को अपने रोलनंबर ऑनलाइन डाउनलोड कर लें। यदि रोलनंबर जनरेट नहीं हुए है, तो वे तुरंत अपने कॉलेज प्राचार्य या शिक्षक से संपर्क कर समय रहते आईए और सीसीए को एंटर और वेरिफाई करवाएं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि अधिकतर कॉलेजों ने अपने तीनों वर्ष के छात्र-छात्राओं के आईए और सीसीए अपलोड और वेरिफाई कर दिए है, मगर 18 ऐसे कॉलेज है जिनकी यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। ये कॉलेज हर हाल में 26 तक इस कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें, जिससे छात्रों को रोलनंबर डाउनलोड करने और परीक्षा देने में कोई समस्या पेश न आए। उन्होंने कहा कि इस बार कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ की ओर से इस कार्य में भरपूर सहयोग मिल रहा है, मगर वे शेष बचे इस कार्य को प्राथमिकता से निपटाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम ऑनलाइन, ऑटो जनरेट होते हैं रोलनंबर
विवि ने साफ किया है कि विवि का परीक्षा रोलनंबर का सिस्टम पूरी तरह से ऑनलाइन है। रोलनंबर कॉलेज से सीसीए और इंटरनल असेस्मेंट के अपलोड और कॉलेज प्राचार्य की आईडी से इसे वेरिफाई होते ही, छात्र के रोलनंबर ऑटो जनरेट हो जाएंगे। इसमें विवि के स्तर पर कोई कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए अब पूरी जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी।
 

विज्ञापन

28 से शुरू होनी है यूजी बीए, बीएससी, बी कॉम, शास्त्री की वार्षिक परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विवि द्वारा जारी किए गए यूजी परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार 28 मार्च से बीए, बीएससी, बी कॉम, शास्त्री कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षा का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इन परीक्षाओं में 153 परीक्षा केंद्रों में करीब 85 हजार विद्यार्थी अपीयर होंगे।
 

परीक्षा का अतिरिक्त मौका देने को मांगी अनुमति पर नहीं आया जवाब
यूजी डिग्री कोर्स के कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के मिले दो अवसरों और एक विशेष अवसर के बावजूद परीक्षा उत्तीर्ण न कर पाने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त परीक्षा का निर्वाचन आयोग से मौका दिए जाने की विवि ने अनुमति मांगी थी। इसको लेकर अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इससे अब इन विद्यार्थियों को 28 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा में अवसर मिलने की संभावना नहीं है। चूंकि परीक्षा फार्म भरने के लिए समय ही शेष नहीं बचा है। इन विद्यार्थियों को अब सितंबर में ही यह मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed