फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU BEd Schedule fixed for admission, portal will open from August 10

HPU BEd Schedule: बीएड में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 10 अगस्त से खुलेगा पोर्टल

Thu, 04 Aug 2022 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

यूजी के नतीजों के घोषित हो जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड में प्रवेश को शेष बची काउंसलिंग की प्रक्रिया का शेड्यूल लगभग तय कर दिया है। 10 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन का पोर्टल खुल जाएगा। 

विज्ञापन
HPU BEd Schedule fixed for admission, portal will open from August 10
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भर के निजी और बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश की अटकी प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 22 जून को जारी करीब 19,000 छात्र छात्राओं की श्रेणीवार मेरिट जारी होने के बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। यूजी के नतीजों के घोषित हो जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड में प्रवेश को शेष बची काउंसलिंग की प्रक्रिया का शेड्यूल लगभग तय कर दिया है। 10 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन का पोर्टल खुल जाएगा। इसके साथ ही तीन चरणों में होने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय करवा रहा है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में  बीएड प्रवेश कमेटी की बैठक हो चुकी है। इसमें शेड्यूल लगभग तय कर दिया गया है। कॉलेज वार सत्र में बैच बैठाने का ब्योरा आते ही विश्वविद्यालय बीएड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। दावा किया जा रहा है कि बीएड प्रवेश की पहले ही लेट हो चुकी प्रक्रिया को देखते हुए विवि 40 दिनों में प्रवेश और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर देगा। सितंबर माह मध्य तक बीएड का नया बैच बैठाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


एचपीयू, एसपीयू में बंट जाएंगे इस बार बीएड कॉलेज 
शिमला। मंडी में खुले सरदार पटेल राज्य विश्वविद्यालय से प्रदेश के 75 निजी और सरकारी बीएड कॉलेज एचपीयू और एसपीयू के बीच बंट जाएंगे। इसमें पांच जिलों के 35 बीएड कॉलेज मंडी से संबद्ध होंगे, जबकि 40 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ही पहले की तरह संबद्ध रहेंगे। इसी सत्र से दोनों विश्वविद्यालयों के नए बैठने वाले बैच की परीक्षाएं अलग होंगी और परिणाम भी अलग से तैयार होंगे। दोनों विश्वविद्यालयों की यह अंतिम संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार रिकॉर्ड 21,330 ने किया था आवेदन 
शिमला। प्रदेश के 75 बीएड कॉलेजों की करीब 7,800 सीटों के लिए इस बार रिकॉर्ड 21,330 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 27 मई को हुई प्रवेश परीक्षा में 19,000 से अधिक ही छात्र अपीयर हुए थे, जिनकी श्रेणीवार मेरिट 22 जून को जारी कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed