{"_id":"51133d239e1bb461faf0bbdc1970cf5b","slug":"hpu-beat-du-in-volleyball-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू को हराकर दूसरे दौर में पहुंचा एचपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू को हराकर दूसरे दौर में पहुंचा एचपीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई(शिमला)
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम चरण के मैच समाप्त हो गए हैं। बुधवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन दूसरे चरण के सात मैच खेले गए। तीसरे दिन पहला मैच एमडीयू रोहतक तथा आरएमएल अवध के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
इसमें रोहतक ने अवध को 3-0 से पराजित किया। दूसरा मैच कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी तथा कमाऊ यूनीवर्सिटी नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें कुरूक्षेत्र ने कमाऊ यूनिवर्सिटी को 3-1 से मात दी। तीसरा मैच पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला तथा पीयू चंडीगढ़ के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इस मैच में पटियाला ने चंडीगढ़ को 3-0 से हराया। चौथा मैच कमाऊ यूनिवर्सिटी नैनीताल व सीसीएसयू मेरठ के बीच खेला गया जिसमें कमाऊ यूनिवर्सिटी ने मेरठ को 3-0 से हराया। पहले दिन का पांचवा मैच पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ तथा लखनऊ यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
इसमें चंडीगढ़ ने लखनऊ को 3-0 से हराया। छठा मैच जीएनडीयू अमृतसर तथा एमडीयू रोहतक के बीच खेला गया। जिसमें अमृतसर ने रोहतक को 3-0 से हराया। तीसरे दिन का अंतिम मैच हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया।
इसमें हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने दिल्ली को 3-0 से पराजित किया। इस मौके पर बाग डुमैहर पंचायत प्रधान मोहन सिंह चौहान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, खंड स्वास्थ्य अधिकारी केशव शर्मा, अरूणा वर्मा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।