{"_id":"662de8782e7434ad1d031106","slug":"hpu-b-tech-b-a-l-l-b-honors-examinations-will-be-held-in-may-examination-forms-will-be-filled-by-13th-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: बीटेक, बीएएलएलबी ऑनर्स की परीक्षाएं मई में होंगी, 13 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU: बीटेक, बीएएलएलबी ऑनर्स की परीक्षाएं मई में होंगी, 13 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
Sun, 28 Apr 2024 11:41 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:41 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीटेक और बीएएलएलबी ऑनर्स डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं मई में शुरू होंगी, जो जून माह तक चलेंगी। छात्र 13 मई तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीटेक और बीएएलएलबी ऑनर्स डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं मई में शुरू होंगी, जो जून माह तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए विवि तैयारी कर रहा है। स्नातक स्तर के इन डिग्री कोर्स की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र 13 मई तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद विवि के तय नियमों के अनुसार लेट फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि मई से शुरू हो रही बीटेक की परीक्षाओं में इवन सेमेस्टर दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की रेगुलर और रीअपीयर परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अपने संस्थान के निदेशक से परीक्षा फार्म वेरिफाई करवाने होंगे और इसकी एक हार्ड कॉपी विवि को भेजनी होगी। उन्होंने कहा कि बीएएलएलबी की मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए 13 मई अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन