{"_id":"f6e2ed1894b9bbf4bb67127e4aaae9ec","slug":"hpu-announce-bed-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल में विवि और इससे संबद्ध कॉलेजों में हुई इस परीक्षा का परिणाम 99.66 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि परीक्षा में बैठे कुल 8703 छात्रों में से 8674 छात्र पास हुए हैं। परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कंपार्टमेंट पाने वाले छात्र साइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध परीक्षा परिणाम फार्म डाउनलोड कर सकते है। दस दिन के भीतर परीक्षा फार्म भरने होंगे। इसके साथ डाउनलोड की गई अंक तालिका की प्रति को संलग्न करें।
विज्ञापन
कंपार्टमेंट की परीक्षा 15 अक्तूबर से होगी। इससे संबंधित ब्योरा और डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।