फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU and Norway will jointly research the landslides happening in the state

Shimla News: एचपीयू और नार्वे मिलकर करेंगे प्रदेश में हो रहे भूस्खलन पर शोध

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU and Norway will jointly research the landslides happening in the state
एचपीयू का विश्व के शीर्ष संस्थान एनजीआई नार्वे के साथ शिक्षक दिवस पर एमओयू साइन
विज्ञापन

दोनों संस्थान जल्द मिलकर शुरू करेंगे शोध कार्य

आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने का रहेगा प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने विश्व के शीर्ष भू तकनीकी संस्थान एनजीआई (नॉर्वेजियन जियो-टेक्निकल इंस्टीट्यूट) नार्वे के साथ शिक्षक दिवस पर एमओयू साइन (समझौता ज्ञापन) किया। एमओयू के तहत हिमालयी क्षेत्र विशेष तौर पर हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में हर साल बादल फटने की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी, प्राकृतिक आपदाओं के कारणों का पता लगाने और इन घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने पर अनुसंधान होगा।

दोनों संस्थानों के संयुक्त अनुसंधान प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर केंद्रित रहेंगे। इसमें जमीन धंसने, ढलान स्थिरता, फ्लैश फ्लड जोखिम और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर काम होगा। इसके लिए आईएनएसएआर आधारित मॉनिटरिंग, यूएवी फोटोग्रामेट्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित असेसमेंट की आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा। इस मौके पर एनजीआई के निदेशक डॉ. डॉमिनिक एच लैंग, वरिष्ठ अभियंता डॉ. स्पर्शा नाबुला, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. महावीर सिंह, अधिष्ठाता योजना प्रो. जोगिंद्र धीमान, प्रो. हरी मोहन, प्रो. एनएस नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमओयू ऐतिहासिक कदम : प्रो. महावीर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि विश्व के इस शीर्ष संस्थान के साथ एचपीयू का एमओयू साइन किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। शिक्षक दिवस पर यह विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस कार्य के लिए विश्व बैंक सहित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से फंडिंग प्राप्त की जाएगी। विश्वविद्यालय जल्द ही पश्चिमी हिमालय पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article