फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   HPTU: Himachal Technical University entrance exam schedule released, know when it will be held

HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी

Fri, 27 Feb 2026 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 08:22 PM IST
सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) की तिथि की अधिसूचित की है। 

विज्ञापन
HPTU: Himachal Technical University entrance exam schedule released, know when it will be held
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) की तिथि की अधिसूचित की है। तकनीकी विवि का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अब नौ व दस मई को होगा।तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम ठाकुर ने कहा कि इस बार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट नौ व दस मई को आयोजित किया जाएगा। नौ मई को सुबह के सत्र में नौ से ग्यारह बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी/बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


दस मई को सुबह के सत्र में 9 से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान, नौ से सवा 12 बजे तक बीटेक व बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि दस मई को ही सायं के सत्र में दो से चार बजे तक एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जल्द ही प्रवेश परीक्षा फार्म भरने, उपरोक्त विषयों में प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य जानकारी का प्रारूप जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

डिग्री पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का विशेष मौका
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी न कर पाने वाले या उत्तीर्ण न हो पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मई/जून 2026 में प्रस्तावित परीक्षा में विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के पहले से आठवें सेमेस्टर तक के ओल्ड और न्यू सिलेबस के अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन 20 मार्च तक कर सकते हैं। बी फार्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के सीबीसीएस (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पाठ्यक्रम के पहले से आठवें सेमेस्टर तक अभ्यर्थी, एम फार्मेसी और एमटेक के भी सीबीसीएस के पहले से चौथे सेमेस्टर तक के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का विशेष मौका प्रदान किया जा रहा है। विशेष मौके के तहत परीक्षा देने की फीस संबंधित अधिसूचना और फार्म अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed