फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPTU Hamirpur three students acquitted in cheating in exam case

HPTU Hamirpur: नकल के मामले में तीन परीक्षार्थी दोष मुक्त करार

Sat, 04 Jun 2022 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

46 विद्यार्थियों के संबंधित विषय के पेपर रद्द किए गए हैं, लेकिन वह जुलाई माह में होने वाले परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। पांच विद्यार्थियों के न केवल पेपर रद्द किए, बल्कि जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं से भी बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
HPTU Hamirpur three students acquitted in cheating in exam case
एचपीटीयू हमीरपुर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने परीक्षाओं के दौरान नकल के मामलों में फंसे 54 में से तीन परीक्षार्थियों को दोष मुक्त करार दिया है। अब बी-फार्मेसी के इन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का नए सिरे से मूल्यांकन होगा। परीक्षा अनुशासन कमेटी ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


कमेटी ने परीक्षार्थियों का पक्ष सुनते हुए यह माना कि विवि की परीक्षाओं में उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्कवायड) की ओर से नकल के गलत केस बनाए गए थे। यह तीन विद्यार्थी कांगड़ा जिले के फार्मेसी महाविद्यालय के हैं। इधर,  पकड़े गए 51 अन्य परीक्षार्थियों के खिलाफ परीक्षा अनुशासन कमेटी ने सख्त कार्रवाई की है। इनमें पांच अन्य विद्यार्थियों के न केवल पेपर रद्द किए, बल्कि जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं से भी बाहर कर दिया है। अब यह पांचों विद्यार्थी जुलाई माह में परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन


46 विद्यार्थियों के संबंधित विषय के पेपर रद्द किए गए हैं, लेकिन वह जुलाई माह में होने वाले परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इसी वर्ष फरवरी और मार्च माह में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, बीएचएमटी समेत अन्य स्नातकोत्तर परीक्षाएं करवाई थी। परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया था। इस दौरान नकल के करीब 54 मामले सामने आए थे। विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए तकनीकी विवि की परीक्षा अनुशासन कमेटी ने 26 और 27 मई को विवि में कमेटी के समक्ष तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल के 54 मामले सामने आए थे। जिनके यूएमसी केस बनाकर 26 और 27 मई को परीक्षा अनुशासन कमेटी के पास भेजा था। कमेटी ने तीन विद्यार्थियों को राहत दी है। पांच विद्यार्थियों का एक सेमेस्टर रद्द और 46 अन्य विद्यार्थियों का संबंधित विषय का पेपर रद्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed