फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTU Hamirpur: There will be spot counseling for B.Tech and B.Arch

एचपीटीयू हमीरपुर: बीटेक और बीआर्क के लिए होगी स्पॉट काउंसलिंग

Fri, 28 Oct 2022 05:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 05:44 PM IST
सार

स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग (ओपन केटेगरी) के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में 31 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
HPTU Hamirpur: There will be spot counseling for B.Tech and B.Arch
एचपीटीयू हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीटीयू हमीरपुर ने संबंधित निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) और बीआर्क की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में 31 अक्तूबर को होगी। स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग (ओपन केटेगरी) के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे, उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना होगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1,550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3,000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी।  परीक्षा नियंत्रक और डीन अकादमिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। खाली सीटों की जानकारी और स्पॉट काउंसलिंग का फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed