{"_id":"631edf5b9ce2ef6c7842d648","slug":"hptu-b-pharmacy-direct-entry-counselling-from-15-september-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: बी फार्मेसी में डायरेक्ट एंट्री के लिए 15 से होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: बी फार्मेसी में डायरेक्ट एंट्री के लिए 15 से होगी काउंसलिंग
Mon, 12 Sep 2022 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:03 PM IST
सार
15 सितंबर को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उप आरक्षित (रक्षा, स्वतंत्रता सेनानी, शारीरिक रूप से विकलांग) आईआरडीपी, खेल और पिछड़ा क्षेत्र सहित एससीए एसटी और ओबीसी (मुख्य श्रेणी) के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। एचपीसीईटी (सामान्य प्रवेश परीक्षा) के आधार पर भरी जाने वाली बी फार्मेसी की सीटों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 15 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
15 सितंबर को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उप आरक्षित (रक्षा, स्वतंत्रता सेनानी, शारीरिक रूप से विकलांग) आईआरडीपी, खेल और पिछड़ा क्षेत्र सहित एससीए एसटी और ओबीसी (मुख्य श्रेणी) के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
16 सितंबर को सामान्य वर्ग की उप आरक्षित, ईडब्ल्यूएस, बेटी है अनमोल सहित अन्य वर्ग, 17 सितंबर को सामान्य वर्ग (मुख्य) और अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में तय तिथि को सुबह दस बजे आना होगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर दड़ूही में बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) में एचपीसीईटी के आधार पर 24 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग 14 सितंबर को होगी।
पात्र अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ तकनीकी विवि परिसर में तय तिथि को सुबह दस बजे काउंसलिंग में आना होगा। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि तकनीकी विवि परिसर में बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) का पहले सत्र की कक्षाएं बैठ रही हैं। इसमें 50 फीसदी सीटें एचपीसीईटी और 50 फीसदी सीटें जेईई मेन के आधार पर भरी जा रही हैं।