{"_id":"68e10eeab16790766905d2df","slug":"hptdc-volvo-bus-flagged-off-on-shimla-delhi-route-shimla-news-c-19-sml1002-611799-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-दिल्ली रूट पर एचपीटीडीसी की वोल्वो बस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-दिल्ली रूट पर एचपीटीडीसी की वोल्वो बस रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पर्यटन निगम ने त्योहारी सीजन में शुरू की सेवा, 12 अक्तूबर से शिमला से दिल्ली रूट पर नियमित चलेगी लग्जरी बस
बस में यात्रियों को मिलेगी पानी और मोबाइल चार्जिंग सुविधा
आपदा के कारण शिमला से दिल्ली के लिए बंद है निगम की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वोल्वो बस दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हो गई है। शनिवार रात करीब 9 बजे यह बस दिल्ली स्थित हिमाचल भवन से सैलानियों को लेकर शिमला के लिए चली और रविवार सुबह करीब 5:30 बजे राजधानी पहुंचेगी।
त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम ने ट्रायल के तौर पर यह वोल्वो सेवा फिर से शुरू की है। वहीं शिमला से दिल्ली के लिए बस 7 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे विक्ट्री टनल से रवाना होगी। 12 अक्तूबर से यह लग्जरी सेवा नियमित रूप से चलाई जाएगी। निगम ने 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने के लिए अपने ऑनलाइन पोर्टल पर एडवांस बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। दिल्ली–शिमला या शिमला–दिल्ली तक का किराया एक हजार रुपये प्रति सवारी तय किया है। पर्यटकों के लिए सोलन के बड़ोग में निगम के रेस्टोरेंट में खाने की व्यवस्था की है। उधर ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो में 41 सीटों में से 15 सीटें ब्लॉक की गई हैं। इससे पहले प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते निगम की बस सेवा बंद थी। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने बताया कि पर्यटक अधिक जानकारी के लिए पर्यटक मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर संपर्क कर सकते हैं। बस में यात्रियों के लिए पानी की बोतल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एसी, पुश बैक सीट और थाई रेस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।