फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hptdc: Hop on, hop off luxury bus services will be started on local tourist circuits, Chief Minister gave inst

Himachal: स्थानीय पर्यटन सर्किटों पर हॉप ऑन, हॉप ऑफ लक्जरी बस सेवाएं शुरू होंगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Wed, 30 Apr 2025 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया है, जो वर्तमान राज्य सरकार की ओर से किए गए ईमानदार प्रयासों का परिणाम है। 

विज्ञापन
hptdc: Hop on, hop off luxury bus services will be started on local tourist circuits, Chief Minister gave inst
सीएम सुक्खू ने एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का टर्न ओवर अर्जित किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में निगम के 78 करोड़ रुपये के वार्षिक लाभ की तुलना में वर्तमान राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा जैसी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद 107 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया है। उन्होंने अधिकारियों को निगम की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं में और अधिक सुधार लाने समेत उपयोग में नहीं लाई जा रही निगम की संपत्तियों को संचालन व मरम्मत आधार पर निजी क्षेत्र में लीज पर देने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीटीडीसी की ओर से अर्जित लाभ के फलस्वरूप निगम पिछले ढाई वर्ष के दौरान पेंशनभोगियों को 41 करोड़ रुपये जारी किए हैं जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच वर्षों के दौरान केवल 26 करोड़ रुपये वितरित किए थे। उन्होंने एचपीटीडीसी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के मध्य एचपीटीडीसी के होटलों में राशन समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हस्ताक्षरित हुए समझौता ज्ञापन की सराहना की। सुक्खू ने पर्यटन विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की और इन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि राज्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन विभाग को स्थानीय लोगों को फूड वेन उपलब्ध करवाने और राज्य में स्थानीय पर्यटन मार्गों पर हॉपऑन, हॉपऑफ लग्जरी बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभाग को मंडी जिला में शिवधाम के निर्माण कार्य, पर्यटकों की सुविधा के लिए रेणुका झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के लिए हवाई संपर्क सुविधा के लिए हेलीपोर्ट का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, शिमला और भुंतर हवाई अड्डों की विस्तार परियोजनाओं की भी समीक्षा की ताकि राज्य में पर्यटकों को बेहतर हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध हो। एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, प्रधान सचिव देेवेश कुमार, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed