एचपीटीडीसी के बेलगाम अफसरों पर प्रबंधन ने कसी नकेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के बेलगाम अफसरों पर निगम प्रबंधन ने नकेल कस दी है। निगम प्रबंधन से सभी यूनिटों को लिखित फरमान जारी कर निर्देश दिए हैं कि निगम के सभी होटलों मेें मैनेजर से ऊपर के अफसरों को प्रबंध निदेशक से छुट्टी मंजूर करानी अनिवार्य होगी।
प्रबंध निदेशक ने निगम की सभी यू्निटों को सर्कुलर संख्या पीएस/ एमडी/ टीडीसी/ 2018 जारी किया है। इसमें कहा गया है कि निगम प्रबंधन के ध्यान में आया है कि एचपीटीडीसी के अधिकांश होटलों में देखा गया है कि प्रबंध निदेशक से स्वीकृति लिए बिना अधिकारी अवकाश पर चले जाते हैं। इसकी कोई सूचना निगम के प्रबंध निदेशक के पास नहीं होती।
पहले ये थी व्यवस्था
प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने निगम के महा प्रबंधक सहित सभी डीजीएम, एजीएम, वरिष्ठ प्रबंधक और लेखाधिकारियों को लिखित आदेश दिए हैं कि प्रबंधक से ऊपर के अधिकारी एमडी से मंजूरी लिए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए एमडी से पहले अवकाश स्वीकृत कराना होगा।
एचपीडीसी के यूनिटों के मैनेजरों से ऊ पर के अधिकारी निगम के महा प्रबंधक से अवकाश मंजूर कराकर चले जाते थे। परंतु प्रबंधन निदेश के नए आदेशों के बाद मैनेजर से ऊपर के अधिकारियों को प्रबंध निदेश से अवकाश आवेदन मंजूर कराना अनिवार्य कर दिया है।