{"_id":"33ebf93fd493a1df2dd2c5a0ced1d4ca","slug":"hpsssb-announced-date-of-skill-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSSB भर्ती: पढ़ें स्किल टेस्ट का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSSB भर्ती: पढ़ें स्किल टेस्ट का पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 09 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने स्किल टेस्ट की तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड नंबर 406 का स्किल टेस्ट 22 और 23 जून, स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड नंबर 403 का 24 से 28 जून 2015 तक होगा।
विज्ञापन
स्किल टेस्ट आशुटंकण और टंकण परीक्षा राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में होगा। किसी कारणवश किसी को टेस्ट के पांच दिन पूर्व बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह बोर्ड के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल
वहीं, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। तीन राउंड में होने वाली काउंसलिंग 14 जून से 25 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए रिजल्ट कार्ड बुधवार से तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hptechboard.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की पहली बार हो रही ऑनलाइन काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड ने स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार फर्स्ट राउंड काउंसलिंग 14 से 24 जून तक होगी, वहीं सेकंड राउंड काउंसलिंग 9 जुलाई और थर्ड राउंड काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी।