फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC takes U turn in JOA candidate failure case

अभ्यर्थी को फेल करने के मामले में HPSSC ने लिया यूटर्न

Wed, 28 Mar 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
HPSSC takes U turn in JOA candidate failure case

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती मामले में योग्य अभ्यर्थी को फेल करने के मामले में कर्मचारी चयन आयोग ने यूटर्न ले लिया है। आयोग का कहना है कि आरटीआई के जरिये सूचना देने से पहले ही कर्मचारी चयन आयोग की आंतरिक जांच में यह गड़बड़ी पकड़ में आ चुकी है।

विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस त्रुटि को शीघ्र दूर कर पीड़ित अभ्यर्थी को न्याय प्रदान किया जाएगा। आयोग ने मंगलवार को इस बारे में लिखित में स्पष्टीकरण देते हुए गलती को माना है। 
विज्ञापन


वहीं कर्मचारी चयन आयोग के इस यूटर्न को कानूनी कार्रवाई से बचाव माना जा रहा है। चूंकि पीड़ित अभ्यर्थी ने आरटीआई से सूचना प्राप्त करने के बाद उसे पोस्ट कोड 447 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर नौकरी देने की मांग की थी। इस पर आयोग ने ढाई माह बीतने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं चयन आयोग के सचिव

HPSSC takes U turn in JOA candidate failure case
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा में 119 अंक और टाइपिंग टेस्ट में 40 अंक हासिल किए हैं। चयन आयोग के इस ढुलमुल रवैये पर आपत्ति जताते हुए पीड़ित अभ्यर्थी किन्नौर जिला के उपमंडल कल्पा के रहने वाले धर्म सिंह ने अदालत में आयोग के खिलाफ केस करने की बात कही है।

उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इवेल्यूटर स्तर पर लिपिकीय त्रुटि के कारण टाइपिंग स्पीड को 40 के बजाय 20 लिख दिया गया।

उन्होंने कहा कि आयोग ने अभ्यर्थी को आरटीआई के जरिये सूचना देने से पहले ही इस गलती को पकड़ लिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को आयोग की होने वाली बैठक में उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed