स्कूल-कॉलेज खुलने तक कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं करवाना मुश्किल
कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं शिक्षण संस्थान खुलने तक नहीं हो पाएंगी। ऐसे बेरोजगार युवाओं का सरकारी नौकरी के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेशक हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील का समय पांच से बढ़ाकर आठ घंटे किया है, लेकिन जब तक स्कूल व कॉलेज नहीं खुलते, तब तक कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं नहीं हो पाएंगी। स्कूल-कॉलेज खुलने और संस्थानों का स्टाफ आने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं हो पाएंगी। भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्कूलों और कॉलेजों में बनाए जाते हैं। परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटियां लगती हैं। अंतरराज्यीय बस रूट बंद रहने से भी अभ्यर्थियों का परीक्षाओं में भाग लेना मुश्किल हो रहा है।
कोरोना के चलते टीजीटी, भाषा अध्यापकों, शास्त्री और एचआरटीसी कंडक्टरों समेत विभिन्न श्रेणियों की डेढ़ हजार से अधिक भर्तियां लटकी हैं। मार्च-अप्रैल में कोरोना केस बढ़ने पर आयोग 26 पोस्ट कोड की लिखित और छह पोस्ट कोड की पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर चुका है। 10 अप्रैल से 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 379 पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इनकी भी छंटनी के बाद लिखित परीक्षाएं होनी हैं। एक अप्रैल को जिन 22 पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल टला था, उसके तहत भी 285 पद भरे जाने हैं।
भर्ती परीक्षाओं के लिए स्कूल-कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाने होते हैं। स्कूल और कॉलेज स्टाफ की ड्यूटियां भी परीक्षाओं के संचालन के लिए लगाई जाती हैं। कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद रहने से छंटनी परीक्षाएं करवाना मुश्किल है। 26 विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित, छह विभिन्न पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। शिक्षण संस्थान खुलते ही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा।- डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
इन 26 पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं हुईं स्थगित-
पोस्ट कोड 829 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
पोस्ट कोड 786 स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 849 जेई इलेक्ट्रिकल
पोस्ट कोड 889 स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 858 रिस्टोरर
पोस्ट कोड 884 इन्वेस्टिगेटर
पोस्ट कोड 840 जूनियर ऑफिसर
पोस्ट कोड 854 बैंडमैन कम गार्ड्समैन
पोस्ट कोड 856 साइंटिफिक असिस्टेंट
पोस्ट कोड 827 असिस्टेंट लाइब्रेरियन
पोस्ट कोड 842 स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 850 लैबोरेटरी असिस्टेंट
पोस्ट कोड 844 सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर
पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर
पोस्ट कोड 823 स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 831 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर
पोस्ट कोड 834 सेल्समैन
पोस्ट कोड 887 लिपिक
पोस्ट कोड 837 सेरीकल्चर इंस्पेक्टर
पोस्ट कोड 839 लिपिक
पोस्ट कोड 785 कंप्यूटर असिस्टेंट
पोस्ट कोड 772 जूनियर ऑफिसर आईटी
पोस्ट कोड 892 स्टाफ नर्स
पोस्ट कोड 886 जेओए अकाउंट्स
पोस्ट कोड 870 स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 838 जूनियर ड्राफ्ट्समैन