फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSSC HRTC conductor bharti eaxm side story

कंडक्टर भर्ती: दोनों अभ्यर्थियों ने 25 मिनट तक एक भी प्रश्न का नहीं दिया था उत्तर

Mon, 19 Oct 2020 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Oct 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
HPSSC HRTC conductor bharti eaxm side story
सांकेतिक तस्वीर

कंडक्टर भर्ती में गिरफ्तार किए गए दो अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुरू होने के 25 मिनट तक एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया था। यहां तक कि शाहपुर वाले अभ्यर्थी ने तो अपना रोलनंबर तक नहीं लिखा था। दोनों बाहर से मदद आने का इंतजार कर रहे थे। दूसरा दोनों ने करीब एक ही समय 10.20 से 10.22 बजे प्रश्न पत्र के फोटो खींचकर बाहर व्हाट्सएप किए।

विज्ञापन


शिमला पुलिस अब इस लिंक को भी खंगाल रही है कि इसके पीछे कोई गिरोह तो नहीं है जो प्रश्न पत्र सॉल्व करके देने वाला था। पुलिस अन्य जिलों के लिंक को भी खंगाल रही है। इसके लिए दूसरे जिलों से मामले से जुड़ी जानकारियां ली जा रही हैं। कंडक्टर भर्ती मामले की शुरूआती जांच में पता चला कि प्रश्नपत्र को कांगड़ा के शाहपुर के निजी संस्थान से वायरल किया गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस मामले के तार पूरे प्रदेश के आलावा बाहरी राज्य से तो नहीं जुड़े थे।
विज्ञापन


मास्टमाइंड कौन, कांगड़ा पुलिस की ली जा रही मदद
शिमला पुलिस आने वाले दिनों में मामले की जांच के लिए कांगड़ा पुलिस से भी मदद ले सकती है। इसके साथ ही वायरल करने से पहले कहीं प्रश्नों के उत्तर परीक्षा केंद्रों में बैठे अभ्यर्थियों को तो नहीं भेजे गए। यदि ऐसा हुआ है तो इस पूरे प्लान का मास्टर माइंड कौन है। इस तक जाने के लिए शिमला पुलिस दूसरे जिलों की पुलिस से लेकर राज्य कर्मचारी आयोग के पदाधिकारियों से भी संपर्क साध रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed