{"_id":"5e298ca18ebc3e4aed356f75","slug":"hpssc-hamirpur-demanded-fresh-vacancy-report-from-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी शब्द के विवाद के बीच ठप पड़ गई भर्ती प्रक्रिया, अब पद संख्या बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी शब्द के विवाद के बीच ठप पड़ गई भर्ती प्रक्रिया, अब पद संख्या बढ़ने की उम्मीद
Fri, 24 Jan 2020 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर होने वाली भर्तियों में बाहरी शब्द पर ऐसा विवाद मचा कि भर्ती प्रक्रिया ही ठप पड़ गई। दो वर्ष पूर्व प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने तृतीय श्रेणी के 20 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत करीब 90 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इनमें स्पेशल एजूकेटर, सांख्यिकी सहायक, सीनियर साइंटिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वीडियो फिल्म एडिटर, स्टेनो टाइपिस्ट, लैब असिस्टेंट, स्टोर कीपर, असिस्टेंट कंपनी कमांडर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद शामिल थे। इसी बीच, प्रदेश सचिवालय में बाहरी राज्यों से होने वाली भर्तियों पर विवाद छिड़ गया।
विज्ञापन
सरकार ने बीच-बचाव करते हुए कार्मिक विभाग को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन करने को कहा। इसके बाद 19 नवंबर, 2019 को कार्मिक विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग, लोक सेवा आयोग शिमला, सभी विभागों, बोर्ड व निगमों के अध्यक्षों और उपायुक्तों को लिखित में आदेश जारी कर तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक के आदेश दिए।
विज्ञापन
सरकार ने चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए हिमाचल से मिडल, मैट्रिक पास और तृतीय श्रेणी के लिए हिमाचल से 10वीं व 12वीं पास की शर्त रखी है। इन आदेशों के बाद कर्मचारी चयन आयोग ने 20 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत भरे जाने वाले आवेदन रद्द कर दिए। अब आयोग ने सभी विभागों से ताजा वेकेंसी रिपोर्ट मांगी है। इससे पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
सरकार ने चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए हिमाचल से मिडल व मैट्रिक पास और तृतीय श्रेणी के लिए हिमाचल से दसवीं व बारहवीं कक्षा परीक्षा उत्तीर्ण की शर्त लागू की है। इसके चलते चयन आयोग ने 20 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत भरे जाने वाले आवेदनों को रद्द किया। आयोग ने सभी विभागों से ताजी वेकेंसी रिपोर्ट मांगी है। इससे पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर