{"_id":"5fc2726c24c1cf20110fbfd5","slug":"hpssc-hamirpur-change-exam-centres-of-six-screening-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग ने छह भर्ती परीक्षाओं के केंद्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग ने छह भर्ती परीक्षाओं के केंद्र बदले
Sat, 28 Nov 2020 09:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने लैबोरेटरी असिस्टेंट और सुपरवाइजर समेत 6 विभिन्न पोस्टकोड की भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों में बड़ा बदलाव किया है। 29 नवंबर रविवार को पोस्टकोड 778 लैबोरेटरी असिस्टेंट की शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला के परीक्षा केंद्रों में होने वाली परीक्षा अब हमीरपुर में ही होगी।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 775 मत्स्य पालन उप निरीक्षक की 6 दिसंबर को शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला के परीक्षा केंद्रों में होने वाली परीक्षा हमीरपुर और शिमला जिले के परीक्षा केंद्रों में होगी। सुपरवाइजर पोस्ट कोड 782 की 6 दिसंबर को शाम के सत्र में शिमला और हमीरपुर में होने वाली छंटनी परीक्षा भी अब हमीरपुर में होगी।
विज्ञापन
पोस्टकोड 777 फार्मासिस्ट एलोपैथी की 12 दिसंबर को हमीरपुर और शिमला में होने वाली परीक्षा अब हमीरपुर में होगी। पोस्टकोड 773 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की 22 दिसंबर को हमीरपुर और शिमला में होने वाली परीक्षा के लिए अब शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला 4 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पोस्टकोड 803 क्लर्क के पदों के लिए 27 दिसंबर को होने वाले परीक्षा के लिए अब हमीरपुर कांगड़ा मंडी और शिमला में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विभिन्न पोस्टकोड के परीक्षा केंद्रों में आंशिक बदलाव किया गया है। इस बारे में अभ्यर्थियों को समय पर सूचना भेज दी गई है। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग