फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur 75 percent candidates absent in laboratory assistant exam

HPSSC: लैब सहायक की परीक्षा में 75 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 21 Aug 2022 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Aug 2022 08:49 PM IST
सार

लेबोरेटरी असिस्टेंट (पोस्ट कोड 960) के पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के 221 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।

विज्ञापन
hpssc hamirpur 75 percent candidates absent in laboratory assistant exam
लैब सहायक की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लैब सहायक की लिखित परीक्षा में 75 फीसदी विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लॉ ऑफिसर की परीक्षा में भी 50 फीसदी ही अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को लेबोरेटरी असिस्टेंट और लॉ ऑफिसर ग्रेड टू की लिखित परीक्षा का आयोजन किया। सुबह और शाम के सत्र में हमीरपुर जोन के चार सेंटरों में यह परीक्षाएं करवाई गईं। लेबोरेटरी असिस्टेंट (पोस्ट कोड 960) के पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के 221 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।

विज्ञापन


हमीरपुर जोन के एक परीक्षा केंद्र में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सेंटर बनाया गया था। 221 अभ्यर्थियों में से 56 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 165 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक हुई। शाम के सत्र में लॉ ऑफिसर ग्रेड टू (पोस्ट कोड 964) के तीन पदों के लिए प्रदेश भर के 728 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें 364 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 364 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह परीक्षा भी हमीरपुर जोन के तीन सेंटरों में 2:00 से 4:00 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के निर्देश थे। परीक्षा केंद्रों में कोरोना महामारी को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लेबोरेटरी असिस्टेंट व लॉ ऑफिसर ग्रेड टू की लिखित परीक्षा सुबह व शाम के सत्र में हमीरपुर जोन के चार सेंटरों में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed