{"_id":"63612dfebb34c46a185a1275","slug":"hpssc-declared-the-result-of-three-recruitment-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम
Tue, 01 Nov 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:04 PM IST
सार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मंगलवार को तीन पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मंगलवार को तीन पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। पोस्ट कोड 960 में निदेशक फोरेंसिक साइंस सेवाएं में लैब असिस्टेंट के एक पद के लिए 21 अगस्त 2022 को ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पांच अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 15 नवंबर को आयोग के कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 974 में हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रिीशियन के 22 पदों के लिए 11 सितंबर 2022 को ली परीक्षा के आधार पर 87 अभ्यर्थियों का चयन 16 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किया गया है। पोस्ट कोड 972 में हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में सब स्टेशन अटेंडेंट के 163 पदों के लिए 25 सितंबर 2022 को ली परीक्षा की मेरिट के आधार पर 658 अभ्यर्थियों का चयन 17 से 23 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किया गया है।
विज्ञापन