फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsebl will not release the salaries of surplus staff

इस स्टाफ का वेतन रोकेगा बिजली बोर्ड, ये है वजह

Sat, 08 Sep 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Sep 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
hpsebl will not release the salaries of surplus staff

बीस हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों वाले बिजली बोर्ड के दफ्तरों में स्वीकृत पदों से अधिक नियुक्त कर्मियों को अब वेतन जारी नहीं किया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने की जगह शहरों में ही टिके सरप्लस स्टाफ पर शिकंजा कसने को सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बिजली बोर्ड की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बोर्ड अधिकारियों को जल्द से जल्द युक्तिकरण प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में बताया गया कि बिजली बोर्ड के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित दफ्तरों में स्टाफ की कमी है, जबकि शहरों और उसके आसपास के दफ्तरों में सरप्लस स्टाफ नियुक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लेना पड़ा फैसला

hpsebl will not release the salaries of surplus staff

सरप्लस स्टाफ के तबादले होने के बावजूद यह कर्मी एडजस्टमेंट करवा लेते हैं। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा ने कहा कि  सभी कर्मियों को अपने सेवाकाल में दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में भी सेवाएं देना जरूरी है।

उन्होंने बोर्ड अधिकारियों को आदेश देते हुए युक्तिकरण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी दफ्तर में जेई के दो पद स्वीकृत हैं और वहां पांच लगे हैं तो तीन का वेतन नहीं जारी होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड का कामकाज सुचारु तौर पर चलाने के लिए यह सख्त कदम उठाने होंगे।

तरुण कपूर ने कहा कि बोर्ड के गैंग मैन में अब तकनीकी स्टाफ ही नियुक्त रहेगा। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में नए पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। पद भरते ही बोर्ड की समीक्षा सख्ती से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed