फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSCB: State Cooperative Bank gets 64 new assistant managers, results declared

HPSCB: राज्य सहकारी बैंक को मिले 64 नए सहायक प्रबंधक, भर्ती परिणाम वेबसाइट पर अपलोड

Mon, 15 Jan 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

 राज्य सहकारी बैंक ने सहायक प्रबंधक के 64 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत हुए साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
HPSCB:  State Cooperative Bank gets 64 new assistant managers, results declared
राज्य सहकारी बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने सहायक प्रबंधक के 64 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत हुए साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.hpscb.com पर अपलोड कर दी गई है।  बैंक ने इन पदों की लिखित परीक्षा आईबीपीएस मुंबई से करवाई थी। इसका परिणाम सात नवंबर 2023 को घोषित किया गया था। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने कहा कि यह बैंक के लिए हर्ष की बात है कि चयनित प्रार्थियों में अधिकतर युवाओं ने देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी से शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं में एक एमटेक, नौ एमबीए, 19 बीटेक, छह पोस्ट ग्रेजुएट, 15 बीएससी और बीकॉम पास हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि गुणवान और अनुभवी कर्मचारी किसी संस्थान की अमूल्य पूंजी होते हैं। इन होनहार और प्रतिभाशाली युवाओं का बैंक में चयनित होना संस्था के संपूर्ण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed