फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: Himachal rajya chayan aayog will soon be able to recruit through a single window, government has given

HPRCA: हिमाचल राज्य चयन आयोग में सिंगल विंडो से जल्द हो पाएगी भर्ती, सरकार ने मिली मंजूरी

Thu, 30 Jan 2025 11:45 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

प्रदेश राज्य चयन आयोग में सिंगल विंडो सिस्टम व वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के प्रोजेक्ट को सरकार से व्यय अनुमति मिल गई है। प्रोजेक्ट पर 13 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
HPRCA: Himachal rajya chayan aayog will soon be able to recruit through a single window, government has given
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में सिंगल विंडो सिस्टम व वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के प्रोजेक्ट को सरकार से व्यय अनुमति मिल गई है। प्रोजेक्ट पर 13 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार से प्रपोजल को मंजूरी मिलते ही आयोग की ओर से यह कार्य हिमाचल प्रदेश सरकार के इलेक्ट्राॅनिक्स कॉरपोरेशन को सौंपा गया है। ऐसे में अब कॉरपोरेशन की ओर से सिंगल विंडो सिस्टम और ओटीआर सिस्टम को डिजाइन किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही आयोग में अब होने वाली भर्तियों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। पोर्टल में डिजाइन और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस सिलसिले में विस्तृत रिपोर्ट मंजूरी के लिए कार्मिक विभाग को भेजी थी। इसे मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


सिंगल विंडो सिस्टम के तहत विभागों, निगमों और बोर्डों की ओर से भर्तियों की रिक्यूजीशन यानी डिमांड को आयोग ऑनलाइन ही पोर्टल पर ले सकेगा। भर्ती को लेकर चलने वाले लंबे पत्राचार की उलझन भी समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों को बार-बार आयोग की बेवसाइट पर अपलोड करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार से व्यय को अनुमति मिल गई है। यह कार्य इलेक्ट्राॅनिक्स कॉपपोरेशन को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत ओटीआर और सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। आयोग का प्रयास है कि आवेदन से लेकर परीक्षा के साथ भर्तियों की रिक्यूजीशन तक हर कार्य ऑनलाइन मोड में पारदर्शी तरीके से हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed